By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे सेवानिवृत्त आईएएस दीपक सानन, किया प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे सेवानिवृत्त आईएएस दीपक सानन, किया प्रदर्शन
himachalNews

दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे सेवानिवृत्त आईएएस दीपक सानन, किया प्रदर्शन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/12 at 11:50 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में अब पूर्व IAS अधिकारी दीपक सानन भी उत्तर आ गए हैं। शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में शिमला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया। दीपक सानन ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई न करना राजनीतिक मंशा करार दिया हैं। धरने में पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मौन प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन ने कहा कि इतनी घिनौनी हरकत के बावजूद महिला पहलवानों की शिकायत पर कोई गौर नहीं किया जाना बहुत ही शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा की महिला  की शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी। बीस दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई न होना बहुत ही शर्मनाक बात हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक घटना करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे को उठाया नहीं जा रहा हैं न ही कोई इस पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसलिए आज वह सड़को पर उतरे हैं और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष महिला पहलवानों के समर्थन में एकत्रित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आज इस माध्यम से वह केंद्र सरकार के प्रति रोष जता रहें है कि आज तक इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले को संजीदगी से लेना चाहिए और तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस प्रकार की घटना से भारत का नाम राष्ट्र स्तर पर खराब हो रहा हैं।
वहीं पूर्व पार्षद माला सिंह ने कहा कि यह वही सरकार है जो एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का आह्वान करती है और देश की बेटी की ओर से आवाज़ उठाए जाने बावजूद कोई कार्रवाई न करना यह दर्शाता है कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा कि अगर अंतराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी को अगर न्याय नहीं मिल रहा हैं तो बाकी लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी और कहां न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर इस देश की बेटी के समर्थन में आवाज़ उठानी चाहिए जिससे उसे न्याय मिल सके।
TAGGED: Deepak Sanan, Retired IAS, Shimla, support, Women, wrestling players
admin May 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आईजीएमसी से चमियाणा के लिए हुई बस सेवा की शुरुवात, मरीज-तीमारदारों को मिली सुविधा
Next Article दिल्ली दौरे पर हैं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश से की मुलाक़ात,हुई विस्तृत चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?