शिमला, संजू -: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। “जय माता दी” के जयकारों से गूंजते इस पवित्र स्थल पर हर कोई श्रद्धा में लीन नजर आया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए थे। दर्शन के लिए सुचारू व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता और भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।इसके अलावा, कई श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने भंडारे का आयोजन कर सेवा भाव का परिचय दिया। भक्तों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी आध्यात्मिक बन गया।है।
