By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर विकास के लिए करे काम:सुरेश कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर विकास के लिए करे काम:सुरेश कुमार
himachalpolitical

राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर विकास के लिए करे काम:सुरेश कुमार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/14 at 11:14 AM
Share
अरविंदर सिंह, हमीरपुर: पदाधिकारी राजनीतिक पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें ओर इसे प्रदेश सरकार के समक्ष रखें। यह अपील विधायक सुरेश कुमार ने पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों से की हैं।  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन अलग-अलग विचारधारा के बावजूद राजनीतिक पार्टियों की सोच विकास की ही होती हैं।
सुरेश कुमार ने कहा कि विकास की एक ही विचारधारा होती है और हर पंचायत जनप्रतिनिधि को इसी के आधार पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी बजट के मद्देनजर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में सभी विधायकों के साथ भी चर्चा हो चुकी हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भी विधायक प्राथमिकता की बैठक में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार और आम जनता के बीच पंचायत जनप्रतिनिधि बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्हें अपने इलाके की जरुरतों एवं समस्याओं की ज्यादा समझ होती हैं। सुरेश कुमार ने कहा कि इसीलिए वह क्षेत्र के विकास में सभी लोगों विशेषकर पंचायत जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए उन्हें पंचायत जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सुरेश कुमार ने बताया कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। क्षेत्र में पेयजल और बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग की स्थापना और क्षेत्र की अन्य बड़ी योजनाओं के लिए इसी बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों ने विधायक के समक्ष विभिन्न योजनाएं एवं समस्याएं रखीं। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बन्याल, जिला परिषद सदस्य मनु बाला, एसडीएम स्वाति डोगरा, भोरंज ओर बमसन के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
TAGGED: Development, hamirpur, ideology, political, Suresh Kumar, work
admin February 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेसी विधायक बोले, मामा और फूफा की भूमिका ना निभाएं नागरिक , कमियां हर किसी के आयोजन में रहती है
Next Article हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल,बच्चों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा:इंद्र दत्त लखनपान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?