बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: कुठेड़ा लोक निर्माण विभाग के ऑफस के समीप हिमाचल पथ परिवहन और आल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आल्टो चालक अश्वनी कुमार सपुत्र संतोष कुमार 26 वर्ष जो कि घुमारवीं के आईपीएस कलोनी में करियाने की शॉप चलाता है। वह जाहू से घुमारवीं की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान लोक निर्माण विभाग के पास अचानाक गाड़ी से निरन्तर खो बैठा और गाड़ी सीधी बस से जा टकराई। जिसमें आल्टो कार में एक अन्य महिला रोशनी देवी 65 वर्ष को भी गम्भीर छोटे आई हैं। उसी टाइम घुमारवीं से जाहू की तरफ टैक्सी महिला चालक भावना पत्नी अमर सिंह गांव वरस उखला जो कि शिमला में टैक्सी चलती है।
उन्होंने तुरन्त उन्हें कुठेड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉ सुनील ने बताया कि उपचार के बाद उन दोनों को बिलासपुर रैफर कर दिया है। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है।
