राहुल चावला,धर्मशाला: जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते कुणाल पत्थरी मंदिर में बीती रविवार रात सेंध लगाकर चो+रों ने मंदिर से 80 हजार रुपये का चांदी का छत्तर चु+रा लिया। इस चो+री की घटना का पता मंदिर में रह रहे पुजारी व मंदिर के चौकीदार को लग चुका था और मंदिर के पुजारी व चौकीदार ने चो+र को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन घने अंधेरे का फायदा उठाकर चो+र भागने में कामयाब रहा। इस मामले को लेकर सदर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
वहीं मंदिर के पुजारी सुभाष ने बताया कि बीती रात करीब 11:45 पर चो+र मंदिर के साथ लगती खिड़की की ग्रील तोड़कर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए। इसके बाद चो+र ने गर्भगृह में लगी ग्रील का ताला तोड़ा और मंदिर से करीब 80 हजार रुपये का चांदी का छत्तर उड़ा ले गए। उन्होंने कहा कि मंदिर के चौकीदार व उन्होंने चो+र को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन रात के अंधेरे व घना जंगल होने के कारण चो+र भागने में कामयाब हुआ। उन्होंने बताया कि चो+री की घटना की एफआईआर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी गई हैं और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।
वहीं धर्मशाला के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और चो+र जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिल गई है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई पुलिस की ओर अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस के इलावा मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही हैं ताकि इस चो+र का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि बीती रात कुणाल पत्थरी मंदिर के साथ लगते अन्य दो और मंदिरों में चो+री की घटना हुई है जिसकी जांच पुलिस की ओरसे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
