शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला को रोटरी क्लब शिमला हिल्स क्वीन द्वारा अत्याधुनिक मोर्चरी मशीन डोनेट की है। यह मशीन शवों को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की मौजूदगी में आज रोटरी क्लब हिल क्वीन्स ने इसे अस्पताल को सौंपा।इस दौरान igmc एमएस राहुल राव सहित अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।इस मशीन के आने से कुछ दिनों तक शव को सुरक्षित रखा जा सकता है।igmc अस्पताल में ये आधुनिक मशीन नही थी और बाहर से ये मशीन मंगवानी पड़ती थी
शहरी विधायक हरीश जनारथा ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि यह मशीन अस्पताल के लिए उपयोगी साबित होगी। रोटरी क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यो में अग्रसर रहा है और ऐसे में यह दान उसी का एक उदहारण है।यह मशीन यहां नही मिलती थी जिसके चलते बाहर से मंगवानी पड़ती थी।
इस योगदान के लिए आईजीएमसी अस्पताल प्रशासन ने रोटरी क्लब हिल क्वीन्स का आभार व्यक्त किया है।अस्पताल के एमएस राहुल राव ने कहा कि यह मशीन अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी और जिन मरीजों के परिजनों को भी राहत प्रदान करेगी।वही रोटरी क्लबहिल क्वीन प्रेजिडेंट माला सिंह ने कहा कि ये उन परिवारों के लिए काफी मददगार साबित होती है जो अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए कुछ समय चाहते है और ख़ुशी है की वे igmc की मदद कर पाए है
