By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला की तर्ज पर सोलन में भी जल्द शुरू होगा रोटी बैंक: सरबजीत सिंह बॉबी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला की तर्ज पर सोलन में भी जल्द शुरू होगा रोटी बैंक: सरबजीत सिंह बॉबी
himachal

शिमला की तर्ज पर सोलन में भी जल्द शुरू होगा रोटी बैंक: सरबजीत सिंह बॉबी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/12 at 5:53 PM
Share

सोलन (योगेश शर्मा): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में रोटी बैंक शुरू करने वाले ऑल माइटी संस्था के संस्थापक और समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोटी बैंक की मुहिम को सोलन में चलाने के लिए 3 से 4 स्कूलों में शेयर हैपिनेस मुद्दे को लेकर बच्चो से बात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से समाजसेवा करने के लिए आगे रहने की बात की। उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रेरणा दी कि शिमला में जिस तरह से 30 हज़ार से ज्यादा बच्चे रोटी बैंक में अपना सहयोग दे रहे है, उसी तरह सोलन में भी बच्चे इसको लेकर आगे आएं।

सरबजीत सिंह बॉबी ने कहा कि सोलन में भी लंगर व्यवस्था चल रही है, लेकिन ये बड़े स्तर पर और चले इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आईजीएमसी अस्पताल में बीते कुछ समय से राजनीतिक दखलंदाजी के चलते उनकी बिजली पानी काट दी गई है , जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग जो उन्हें लंगर आईजीएमसी में नहीं चलाने दें रहे थे , वो अब इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। बॉबी ने कहा कि सरकार काम करे विकास करें लेकिन जो लोग समाजसेवा के क्षेत्र में काम करना चाहते है तो उन्हें तंग न किया जाए। बॉबी ने इस दौरान नाम लिए बिना आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक को भी घेरने का प्रयास किया।

बॉबी ने कहा कि वे किसी भी पार्टी से सम्बंधित नहीं है। वो 2014 से आईजीएमसी में लंगर लगाते आये है,लेकिन अब पिछले 2-3 सालों से कुछ राजनीतिक लोग उनकी इस समाजसेवा में दखल अंदाजी कर रहे है। बॉबी ने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर उनकी बिजली पानी तो काट दी है कि लेकिन उनके हौंसले अभी भी बुलंद है, और इसी तर्ज पर वो पूरे हिमाचल में लंगर व्यवस्था करना चाहते है। उन्होंने कहा कि अभी पानी के टेंकर बाहर से आईजीएमसी में मंगवाने पड़ रहे है । वहीं जनरेटर से बिजली व्यवस्था वहां पर की गई है , जहाँ करीब 3000 मरीजों तीमारदारों को लंगर व्यवस्था दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बच्चो में समाजसेवा की प्रेरणा आए इसको लेकर अब वो प्रदेश के स्कूलों में जाकर बच्चो को इसके बारे में जागरूक कर रहे है। बॉबी ने कहा कि न तो वो भाजपा से सम्बंधित है और न ही कांग्रेस से वो सिर्फ समाजसेवी है और आगे भी रहेंगे।

TAGGED: Roti bank, Sarabjit Singh Bobby, Shimla, solan
admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लंपी स्किन बीमारी को लेकर केंद्रीय टीम बिलासपुर जिला के दौरे पर पहुंची
Next Article CM जयराम का जुबानी हमला, कांग्रेस की 10 गारंटी पर भी खड़े किए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?