By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में RS बाली ने भरी हुंकार, रोजगार संघर्ष यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांगड़ा में RS बाली ने भरी हुंकार, रोजगार संघर्ष यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
himachalpolitical

कांगड़ा में RS बाली ने भरी हुंकार, रोजगार संघर्ष यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/10 at 11:31 AM
Share

धर्मशाला (राहुल चावला): हिमाचल में चुनावी वर्ष में कांग्रेस बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर युवाओं को लुभाने में जुट गई है ओर प्रदेश भर में रोजगार संघर्ष यात्रा शुरू की गई है। शुक्रवार कोकांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली के नेतृत्व में जिला कांगड़ा के चामुंडा मंदिर से रोजगार संघर्ष यात्रा के प्रथम चरण का आगाज़ किया गया। प्रदेश में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाकर निकाली गई इस रोजगार संघर्ष यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ा, जिसमें युवाओं से लेकर, पुरुषों व भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

रोजगार संघर्ष यात्रा में पूर्व राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के नेताओं ने रोड़ शो के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली ने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने के पीछे का मकसद एक ही है कि प्रदेश की गूंगी,बहरी ओर अंधी भाजपा सरकार को कुछ नज़र नहीं आया है कि रोजगार के लिए बेरोजगार त्रस्त है। उनके माता-पिता परेशानी में है। हिमाचल का बेरोजगार आज सड़कों पर निकल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी जिसके तहत 680 करोड़ रुपया बिना ब्याज के ओर 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी तो उसके साथ हजारों लोग चल पड़े है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो-जो गारंटियां दी है जनता ने उन्हे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जीएस बाली के प्रयत्नों से कांग्रेस ने बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया था, नौकरियां दी थी, उसी प्रकार से कांग्रेस सत्ता में आने के बाद बेरोजगार को नौकरियों के अतिरिक्त सभी लाभ प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लाखों पदों को खाली रखा है। पांच सालों में एक पद नहीं दिया गया। भाजपा की इन्हीं सब नीतियों से लोग परेशान हैं और वह इसका जवाब जरूर देंगें।

आरएस बाली ने कहा कि चामुंडा मंदिर से शुरु की गई रोजगार संघर्ष यात्रा जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई जिला चंबा तक जाएगी ओर उसके बाद वापिस नगरोटा बंगवा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि 2012 में उनके पिता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली ने पहली रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली थी और इस यात्रा को हर विधानसभा क्षेत्र में लेकर गए थे और लोगों ने अपना भरपूर समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि आज से शुरु की गई रोजगार संघर्ष यात्रा में जिस प्रकार से जनता का भारी समर्थन मिला है उससे तय हो चुका है कि जनता अब बदलाब चाहती है ओर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

TAGGED: Congress unemployment, Dharamsala, Employment struggle tour, Kangra, RS Bali
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लंज कॉलेज में SFI ने छात्रों की इन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
Next Article खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया करवा रही प्रदेश सरकार: वीरेंद्र कंवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?