By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में चीड़ की पत्तियों के उत्पाद बनाकर घर बैठे आमदनी कमा रही ग्रामीण महिलाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में चीड़ की पत्तियों के उत्पाद बनाकर घर बैठे आमदनी कमा रही ग्रामीण महिलाएं
himachalNews

मंडी में चीड़ की पत्तियों के उत्पाद बनाकर घर बैठे आमदनी कमा रही ग्रामीण महिलाएं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/23 at 12:34 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो चुका है। जंगलों में आग का मुख्य कारण चीड़ की ही पत्तियां मानी जाती है। मंडी जिला चीड़ की पत्तियों का ग्रामीण महिलाओं द्वारा बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि जंगलों को भी सुरक्षित रखा जा सके। जाईका (जापान इंटरनेशनल कोऑप्रेशन एजेंसी) परियोजना के तहत वन मंडल मंडी में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों का गठन करके ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के साथ जोड़ने का बेहतरीन प्रयास हुआ है।

जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियों से बन रहे घर की उपयोगी वस्तुए

ग्रामीण महिलाएं जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करके या तो उनके उत्पाद बनाती हैं या फिर उन्हें बेच देती हैं। चीड़ की पत्तियों के इतने सुंदर उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप यह कह ही नहीं सकते कि इन्हें चीड़ की पत्तियों से बनाया गया हो। बनाए जा रहे उत्पादों में प्रमुख रूप से छोटी टोकरियां, फ्लावर पॉट, चपाती बॉक्स, पैन स्टैंड, कोस्टर सेट और फ्रूट ट्रे इत्यादि शामिल हैं। ग्रामीण महिलाएं अपने घर के कार्य निपटाने के बाद जंगलों से चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करती हैं और फिर उनके उत्पाद बनाती हैं। हालांकि उत्पाद बनाने के अलावा जो चीड़ की पत्तियां बचती हैं उन्हें 3 रूपए प्रतिकिलो की दर से बेच देती हैं। बता दें कि चीड़ की पत्तियों से ब्रेकेट्स बनाने के कुछ उद्योग क्षेत्र में लगे हैं जो इनकी खरीद करते हैं। इससे भी महिलाओं को हर महीने हजारों की आमदनी हो रही है।

जाईका परियोजना के तहत महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, अब बन रही आत्मनिर्भर

जाईका परियोजना वन मंडल मंडी के एसएमएस जितेन शर्मा ने बताया कि पूरे मंडल में 28 कमेटियों का गठन किया गया है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और अन्य लोगों को जंगलों के साथ जोड़कर स्वरोजगार भी दिया जा रहा है और वनों के संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है। वन मंडल मंडी के उप अरण्यपाल वासु डोगर ने बताया कि जाईका परियोजना के तहत जो कार्य चले हैं उससे जंगलों से चीड़ की पत्तियों का स्टॉक कम हो रहा है। स्टॉक कम होने से जंगलों में आग लगने का खतरा भी कम हो रहा है जिससे जंगल सुरक्षित बच रहे हैं।

TAGGED: Mandi Rural women earning income by making pine leaves products
Chandrika April 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्वतारोही अमित नेगी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद की दरकार,लोगों से मांगी आर्थिक सहायता
Next Article निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने नाहन में किया रक्तदान शिविर आयोजित…100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?