अनिल कुमार,किन्नौर: 16 अप्रैल 2023 को विश्व के सबसे घातक पर्वत अन्नपूर्णा 8091 मीटर पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करने के बाद भारतीय पर्वतारोही अमित नेगी को अपने आगामी सपनों को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद की दरकार हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से उन्हें सहायता करने की अपील भी की हैं। अमित अपने अभियान साथी – कहलूर एडवेंचर के माध्यम से धन जुटा रहे हैं। ऐसे में अमित नेगी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई हैं।
अमित नेगी ने कहलूर एडवेंचर Google pay, स्कैनर ,लिंक या बार कोड को सोशल मीडिया व मीडिया को भेजा हैं, ऐसे में अमित नेगी नेगी ने लोगों को लिंक और स्कैनर कोड पर सहायता राशि भेजनें का आग्रह किया हैं।
अमित नेगी ने कहा कि उन्होंने विश्व के 8000 मीटर से ऊपर के सभी पहाड़ों पर चढ़ाई करने की अपनी आगामी चढ़ाई परियोजना के लिए मदद और आशीर्वाद की दरकार हैं। अमित नेगी मदद मांग रहे उन्होंने कहा कि किसी भी सहायता या समर्थन के लिए आभारी रहूंगा जो उनके सपने को हासिल करने में मदद कर सकते हैं।
