By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्पीति में वाहनों से ली जाएगी SADA डेवलपमेंट फीस ,1 जनवरी शुरू होगी प्रक्रिया, प्रति वाहन ली जाएगी फीस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्पीति में वाहनों से ली जाएगी SADA डेवलपमेंट फीस ,1 जनवरी शुरू होगी प्रक्रिया, प्रति वाहन ली जाएगी फीस
himachalNews

स्पीति में वाहनों से ली जाएगी SADA डेवलपमेंट फीस ,1 जनवरी शुरू होगी प्रक्रिया, प्रति वाहन ली जाएगी फीस

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/12/30 at 12:24 PM
Share

सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति(TSN):जिला लाहौल स्पीति के स्पीति खंड के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) काजा और ताबो में हिमाचल प्रदेश सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के प्रवेश करने पर शुल्क अदा करना होगा। 1 जनवरी 2024 से “SADA डेवलपमेंट फीस” के लिए बैरियर समूदो के स्थापित किया जा रहा है। फीस प्रति ट्रिप ली जाएगी । पहली जनवरी से हर वाहन को “SADA डेवलपमेंट फीस” अदा करनी होगी। जो वाहन बिना शुल्क के पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

24 नवंबर 2023 को आयोजित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) की बैठक जो विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं थी उसी बैठक ने यह फैसला लिया गया कि काजा और ताबो में पर्यटकों का आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है । इसके कारण उक्त क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, आदि के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) के पास वित्तीय आभाव है । ऐसे में जनता के हित के लिए “SADA डेवलपमेंट फीस ” की व्यवस्था शुरू की जाए।

बैठक के फैसले के मुताबिक आरएलए स्पीति के निजी वाहनों को इस शुल्क से छूट है। इसके साथ ही स्पीति आरएलए में पंजीकृत निजी व स्थानीय निवासियों की देश के किसी भी अन्य आरएलए में वाहन पंजीकृत होगी तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी तरह किन्नौर जिला के स्पीति के साथ सटे गांव सुमरा के स्थानीय निवासियों के निजी वाहनों से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सर्दियों में केवल समुदो में SADA डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। वहीं गर्मियों में काजा मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर स्थापित किया जाएगा, जोकि 1 जून 2024 को शुरू किया जाएगा। फीस एकत्रित करने के लिए आऊट सोर्सिंग के आधार पर व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे फिलहाल लोक निर्माण विभाग के कर्मी फीस एकत्रित करेंगे। हर वाहन की SADA डेवलपमेंट फीस की पर्ची कटेगी।

एसडीएम काजा हर्ष अमरेंद्र नेगी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से SADA डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। अब स्पीति में आने वाले हर वाहन को शुल्क अदा करना होगा। स्पीति को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए SADA कार्यरत है। जिला लाहौल स्पीति के वाहनों को इस फ़ीस से छूट प्रदान की गई है। केवल लाहौल स्पीति के टैक्सी चालकों को शुल्क देना होगा। उन्होंने स्पीति वासियों सहित सभी पर्यटकों से अपील की है कि प्रशासन की इस पहल में अपना सहयोग करें। स्पीति को सुंदर बेहतर और सुविधा संपन्न टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए यह प्रयास शुरू किया है।

वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है यह शुल्क
दोपहिया वाहन से 100 रुपए,कार से 200 रुपए
SUV, MUV ( scorpio, maxi cab and other utility Vehicle) से 300 रुपए और बस और ट्रक से 400 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

स्पीति टैक्सी वाहनों ने लिए विशेष सुविधा

आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए सालाना शुल्क की दरें तय की गई है। इन्हें एक पास SADA की और से दिया जाएगा जोकि एक साल तक मान्य होगा। उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा। बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2500 रुपए सालाना और 1500 रुपए छोटे वाहनों के लिए अदा करें होंगे।

ऐसे होगा SADA डेवलपमेंट फीस का वित्तीय प्रबंधन

SADA डेवलपमेंट फीस के लिए अलग से बैंक अकाउंट खोला जाएगा। हर दिन एकत्रित होने वाली फीस को उसी दिन बैंक अकाउंट में जमा करवाया जाएगा। SADA सदस्य सारे खाते का रख रखाव करेंगे। SADA में आउट सोर्सिंग के आधार पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्ते SADA सदस्य जारी करेंगे। SADA डेवलपमेंट फीस से एकत्रित होने वाली आय से कोई वाहन नहीं खरीदा जाएगा। इसके साथ ही विदेशी दौरे के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

यहां खर्च होगा शुल्क

SADA डेवलपमेंट फीस ” से एकत्रित होनी वाली आय का खर्च सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सोलर लाईट, सीसीटीवी कैमरा, होर्डिंग बोर्ड, स्ट्रीट लाइट्स, सूचना पट्ट,स्थानीय पंचायतों को ठोस कूड़ा प्रबंधन और सीवेज के लिए, स्पीति नदी के किनारे पर्यटकों के लिए सेंटर निर्मित करने और स्पीति में नेचर पार्क, ईको टूरिज्म एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने,SADA के बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आउट सोर्सिंग के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने में खर्च किया जाएगा। SADA क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार की अनुमित से विशेष प्लान तैयार करके उसे क्रियान्वित किया जाएगा।

TAGGED: charged, Development, fee, Lahaul, process, SADA, Spiti, Vehicles
Chandrika December 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाहब मोड़ पर गाड़ी से बरामद की 5 किलो 22 ग्राम चर+स
Next Article नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी डलहौजी तैयार,होटलों में चल रही 80 से 90 फ़ीसदी ऑक्यूपेंसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?