संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के लोअर कुफ्टा धार में 22 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। युवक ने कमरे में लगे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने व्हाट्सएप पर बाय-बाय शिमला कब स्टेटस लगाया था इसके बाद युवक ने बेल्ट से फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।
रोहित नाम का यह लड़का मूलत सिरमौर जिले का रहने वाला है और यहां पर किराए के कमरे में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। सूचना मिलते ही लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया की युवक ने अंदर से कुंडी लगाई हुई थी और बेल्ट को फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था।
युवक पढ़ाई के साथ- साथ प्राइवेट जॉब भी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित इग्नू से एमए कर रहा था। इसके अलावा जिओ में पार्ट टाइम जॉब करता था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था जबकि उसका छोटा भाई घर गया था।
जो उसके साथ रहता हैं।
एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस जब सुबह घटनास्थल पर पहुंची तो युवक को फंदे से उतारा गया। अभी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया हैं। शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला ही सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
