मनमिन्द्र अरोड़ा, कुल्लू – दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बंदूक/आर्म लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा उनके घर द्वार पर दी जाएगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि इसके लिए एसडीएम को आवेदन प्राप्त करने के लिये प्राधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार आर्म नियम की अधिसूची-एक के अंतर्गत श्रेणी-तीन के आर्मज़ का नवीनीकरण करवाने के लिये कोई आर्म का मालिक अपने क्षेत्र के एसडीएम को आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि एसडीएम इसकी संस्तुति करके लाइसेंसिग ऑथोरिटी को अग्रेषित करेंगे।
एसडीएम को कर सकेंगे आर्म लाईसेंस नवीनीकरण का आवेदन-आशुतोष गर्ग
Leave a comment
Leave a comment
