मनमिन्द्र अरोड़ा, कुल्लू – पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी 18 से 45 साल आयु के युवाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण करवाएगा। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण 3 अगस्त से 12 अगस्त, 2022 तक 25 से 30 युवाओं को प्रदान किया जाएगा। इस बारे में सरकारी एजेन्सियों डीआरडीए, खण्ड विकास अधिकारियों अथवा अन्यों को प्रशिक्षणार्थियों को नामांकित करने का आग्रह किया गया है। प्रशिक्षण के लिये बीपीएल परिवारों के सदस्यों, मनरेगा परिवारों, गरीब युवाओं, स्वयं सहायता समूहों के परिवारों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परिवारों तथा मिशन अन्त्योदय के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्डधारक परिवारों के युवाओं को पात्र माना गया है।
पीएनबी आरसेटी देगा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण
Leave a comment
Leave a comment
