विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को सर्व सांझा दरबार की ओर से दूसरा विशाल नूरी चला मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। वहीं बाबा रंगड़ बादशाह के साथ आए हजारों श्रद्धालुओं ने लाइन व्यवस्था में मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी विनोद कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।
बंगा से सर्व सांझा दरबार के साथ आई संगत के लिए लंगर और पीने की पानी की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं संगत को कोई परेशानी ना हो तो ट्रैफिक व्यवस्था को चलाने के लिए चिंतपूर्णी पुलिस थाना की ओर से एएसआई वचित्र सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम भी मौजूद रही। मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल ने भी बाबा रंगड़ बादशाह का स्वागत किया और कहा कि बड़ी अच्छी व्यवस्था बनाकर हाथों में हजारों झंडे लेकर ये संगत मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचती है और पूरा क्षेत्र इस दौरान भक्तिमय हो गया।
