मंडी (एकता): हिमाचल के मंडी जिले में सुबह-सेवेरे अचानक चार दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि यह घटना मंगलवार सुबह 5 बजे बल्ह घाटी के नेरचौक डडोर स्थित चौधरी मार्केट में हुई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना का पता उस समय लगा जब लोग सुबह सैर के लिए बाहर निकले थे। उन्होंने देखा कि दुकानों से धुआं उठ रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग काफी फैल चुकी थी। फिर भी फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग पर काबू पाया।
आग की जद में शराब का ठेका, रेडीमेड कपड़ों की, दुकान एक बीज की दुकान तथा एक मोबाइल की दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि शराब का ठेका होने की वजह से आग एकदम से भड़क उठी। जिससे आगलपर काबू पाना मुश्किल हो गया था। शराब का ठेका पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। बल्ह में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर विधायक इंद्र सिंह गांधी व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी पहुंचे।
