संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना हैं। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी मतदान के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आनंद शर्मा भी सोमवार को शिमला पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने शिमला वासियों से नगर निगम चुनावों को लेकर मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही शिमला का विकास करती आई है और प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अच्छा काम कर रही हैं। विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया था और यह नगर निगम चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण चुनाव है ऐसे में शिमला के विकास के लिए शहर की जनता को कांग्रेस को अपना वोट दे।
