By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड पर सीवरेज जाम, गंदे पानी से दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड पर सीवरेज जाम, गंदे पानी से दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
himachalNews

चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड पर सीवरेज जाम, गंदे पानी से दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/06 at 4:52 PM
Share

चिंतपूर्णी, विकास-: धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की खराब स्थिति स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। यहां सीवरेज चेंबर के बार-बार जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही इस परेशानी से आसपास के व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि संबंधित सीवरेज चेंबर पहले भी कई बार ब्लॉक हो चुका है। विभाग की ओर से हर बार अस्थायी रूप से सफाई कर समस्या का समाधान किया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। उनका आरोप है कि स्थायी समाधान न होने के कारण उन्हें बार-बार इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।दुकानदारों के अनुसार सीवरेज का गंदा पानी दुकानों के सामने से गुजरते हुए कई बार भीतर तक पहुंच जाता है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पूरे दिन फैली रहने वाली बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। इस स्थिति से ग्राहक भी दुकानों की ओर आने से कतराने लगे हैं, जिससे कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।राहगीरों को भी सड़क पर फैले गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो सकते हैं। स्थानीय व्यापारियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी मरम्मत करने के बजाय सीवरेज प्रणाली की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का निवारण नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

TAGGED: Chintpurni Sewerage blockage at Chintpurni's Old Bus Stand
Chandrika July 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Next Article सुलयाली में जिला ओपन जूडो चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 का राज्य स्तर के लिए चयन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुलयाली में जिला ओपन जूडो चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 का राज्य स्तर के लिए चयन

Ago

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी पर छात्र अभिभावक मंच का विरोध, जल्द भर्ती की मांग

Ago
CM Sukhwinder Singh

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, दो करोड़ रुपये के कोष से स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?