By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला शहर के साथ लगते बरमू गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बना सरदर्द..फेल रहीं बीमारियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला शहर के साथ लगते बरमू गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बना सरदर्द..फेल रहीं बीमारियां
himachalNews

शिमला शहर के साथ लगते बरमू गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बना सरदर्द..फेल रहीं बीमारियां

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/22 at 2:50 PM
Share

शिमला:कमल भारद्वाज(TSN)-स्मार्ट सिटी शिमला के साथ लगते सनोडन नाला यानी बरमू में बने शिमला जल प्रबंधन निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खस्ताहालत का खामियाजा यहां की आठ पंचायतों को भुगतना पड़ रहा है। प्लांट की
मशीनरी काफी पुरानी हो गई जिसके चलते सीवरेज खुले में बह रहा है लोगों ने गंदी बदबू के चलते खेती करना तक छोड़ दिया है। रिश्तेदार भी गांव में मेहमानी करने से परहेज कर रहे हैं और डायरियां व पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से लोग ग्रस्त हों रहे हैं। प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

खेती करना भी किसानों ने किया बंद

आस पास की पंचायतों के लोगों का कहना है कि यहां से जो भी पानी बह रहा है,वह करीब आठ पंचायत के लोग पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं और साथ ही कई पंचायतों के लोग यहां पर इस पानी का इस्तेमाल खेती करने में भी इस्तेमाल लाते हैं।लेकिन यहां के पानी से खेती भी नहीं हो पा रही है अधिकतर सब्जियां इस पानी से खराब भी हो रही हैं।किसानों की आमदनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। गांव के लोगों ने कंपनी को कई बार शिकायते की हैं।लेकिन इस सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का कार्य रफ्तार ही नहीं पकड़ रहा है।बरमू में सीवरेज ट्रीटमेंट के आसपास बाड़बंदी तो की गई है लेकिन इसके गेट खुले रहते हैं जिसमें कई बार पशु घुस जाते और प्लांट में गिरने से कई पशुओं की मौत भी हो गई है।प्लांट से आस पास के जंगलों के घास भी जहरीली हो गई है।जिससे पशुओं को भी बिमारियां फैल रही हैं। गौरतलब है कि बरमू में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 2005 का बना हुआ है। ट्रीटमेंट प्लांट की सारी मशीनें खराब हो गई थी।ऐसे में कंपनी को यहां पर नयी मशीनों को लगाने के आदेश दिए थे जो कार्य 2021 को पूरा किया जाना था लेकिन 2024 तक भी कार्य पूरा नही हुआ है।ऐसे में लोगों ने मांग की है कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शीघ्रता से किया जाए।

TAGGED: Shimla Sewerage treatment plan in Barmu village
Chandrika April 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article RSS अपने निर्णय लेने में खुद सक्षम.. विक्रमादित्य के मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं -जयराम
Next Article राजीव बिंदल ने CM पर लगाया आरोप..हार सामने देख बनाया जा रहा अराजकता का माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?