By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम ने पेश किया 247 करोड़ का बजट..राजधानी में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से वसुली जाएगी ग्रीन फीस.
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला नगर निगम ने पेश किया 247 करोड़ का बजट..राजधानी में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से वसुली जाएगी ग्रीन फीस.
himachalNews

शिमला नगर निगम ने पेश किया 247 करोड़ का बजट..राजधानी में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से वसुली जाएगी ग्रीन फीस.

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/15 at 5:22 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी ( TSN)- कांग्रेस शासित नगर निगम शिमला ने आज अपना पहला बजट पेश किया है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने 247. 44करोड़ का बजट पेश किया। बजट में कई घोषणाएं की गई है जिसमें शहर में पार्किंग, सड़को को चौड़ा करने, कुतों के आतंक से निजात दिलाने की बात कही गई है।

बजट में श*राब पर प्रति बोतल सेस 2 रुपये बढ़ाकर 10 रुपये करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से राजधानी में आने वाले वाहनों से ग्रीन फीस ली जाएगी। इससे निगम को हर साल 10 करोड़ की आय होगी।शिमला में आवारा कुतों की गणना करवाई जाएगी। आवारा कुतों की नसबंदी और पंजीकरण किया जाएगा। भाजपा पार्षदों ने इस बजट को निराशाजनक बताया और बिना पार्षदों के सुझाव लेकर तैयार किया बजट बताया है। बजट में बुजुर्गों के घर से निशुल्क जांच सैंपल सुविधा शुरू की जाएगी।

यह बजट कर मुक्त बजट -मेयर सुरेंद्र चौहान

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह बजट कर मुक्त बजट है। विपक्ष के पार्षदों को कुछ कहना है इसके लिए इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेस्ट मेट्रियल के लिए भरयाल में प्लांट लगाया जाएगा। शहर के बुजुर्गों के ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए घरों से निशुल्क लिए जायेंगे। इससे बुजुर्गों को टेस्ट के लिए अस्पताल नहीं दौड़ना पड़ेगा। महापौर ने कहा कि शहर में लावारिस कुत्तों की गणना करने और सभी नसबंदी की जाएगी। ताकि कुत्तों की बढ़ती समस्या से छुटकारा पाया जा सके।

भाजपा पार्षदों ने बजट को बताया निराशाजनक

वहीं भाजपा के पार्षदों ने इस बजट को निराशाजनक बताया है। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं हैं। स्मार्ट सिटी के कामों का ही जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट से पहले सभी पार्षदों से सुझाव लेकर वार्डों की प्राथमिकताएं पूछी जाती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। भाजपा पार्षद बिट्टू पान्ना ने कहा कि नगर निगम ने आपदा से कोई सबक नहीं सीखा है। आपदा से निपटने का बजट में कोई प्रावधान नहीं है यह बजट पूरी तरह निराशाजनक हैं।

TAGGED: budget, Shimla muncipal corporation
Chandrika February 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने भरा नामांकन…जीत का किया दावा
Next Article पीडब्ल्यूडी में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर्ज ने विधान सभा के बाहर रोया अपना दुखड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?