संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में हो रही भारी बारिश से शिमला में पानी का संकट गहराता जा रहा हैं। हालात यह हैं की पानी न मिलने से शिमला वासी बेहाल हैं। शिमला में पानी के संकट से पैदा हुए इन हालातों के लिए शिमला नगर निगम में भाजपा पार्षद सरकार और नगर निगम को जिम्मेवार ठहरा रहें हैं। शिमला में पानी की किल्लत पर भाजपा के पार्षद सरोज ठाकुर, बिट्टू पान्ना और कल्याण धीमान ने कांग्रेस सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिमला में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि हो रही है और सरकार इस मामले में विफल हैं।
भाजपा की रूल्दुभटा से पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से शिमला में लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद खुद अपने आप से पानी के टैंकर मंगवा के लोगों को पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह शर्मनाक है की कांग्रेस की नगर निगम है और शहर में पानी नहीं हैं। कांग्रेस के पार्षद भी चुप बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा की पानी के कुप्रबंधन से लोगों को काफी तकलीफ हो रही हैं।
पानी वितरित करने में भी कांग्रेस के नेता पिक और चूज कर रहे हैं। जो नगर निगम का टैंकर है उसको कांग्रेस शासित वार्डों में भेजा जा रहा हैं। भाजपा के पार्षद जब टैंकर मंगवाते हैं तो वह टैंकर पहुंचता ही नहीं हैं। भाजपा ने पूछा की इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री,आईपीएच मंत्री और शहर के विधायक कहां गायब हैं? उन्होंने मांग की है कि पानी कि इस किल्लत से शिमला की जनता को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।
