संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने आपदा के बाद बेहतरीन कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही हैं, बावजूद इसके आपदा प्रभावितों को कोई समस्या आने नहीं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो सहायता मिली है, वह स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तौर पर आई हैं।
अब तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई अंतरिम राहत राशि नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति करने का काम कर रहे हैं। विपक्षी नेता चाहते हैं कि वे लगातार अखबारों की सुर्खियां बटोरें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इन बातों का कोई जवाब नहीं देना चाहते। आपदा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र में सभी बातों का जवाब देंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्षी नेता केवल राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। यदि सरकार में तालमेल न होता, तो दो दिन के भीतर की आपदा प्रभावितों को राहत कैसे मिल जाती? उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया हैं। हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून और मानसून के दौरान भारी तबाही हुई हैं। अभी कई इलाकों में बारिश हो रही है और नुकसान बढ़ता ही चला जा रहा हैं। सरकार लगातार प्रभावितों तक पहुंच कर उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
एनएसजी कर रही धमाके की जांच, जुटाए जा रहे साक्ष्य
शिमला पहुंची एनएसजी टीम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी ने मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमाके का कोई अन्य कारण तो नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एनएसजी साक्ष्य जुटाकर ले गई हैं, लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं।
