बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-गोलीकांड मामले में गिरफ्तार शूटर सागर को आज घुमारवीं अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार,पुलिस ने सागर को हाल ही में गिरफ्तार किया था और उससे गहन पूछताछ की जा रही थी। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।गौरतलब है कि यह मामला क्षेत्र में सनसनी बन चुका है,और पुलिस इस गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक,आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
