मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के तहत तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों के विकास में स्टाफ की कमी बाधा बन रही हैं। खंड विकास अधिकारी कार्यालय जहां से पंचायतों में विकास कार्य किया जाता हैं,उसी कार्यालय में कर्मचारियों की लंबे समय से कमी के चलते पंचायतों में विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते इसका खामियाजा पंचायत वासियों को भुगतना पड़ रहा हैं। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में कार्यालय सहित कई पंचायतों में पिछले कई सालों से कई पद रिक्त चल रहे हैं जिसके चलते विकासात्मक कार्य करवाने में दिक्कत हो रही हैं।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में स्टाफ की भारी कमी होने से जो स्टाफ शेष है उन्हें अतिरिक्त कार्य करना पड़ता हैं। इसके बारे में कई बार सरकार से मांग की गई है लेकिन अभी तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया हैं। बता दे की उक्त खंड विकास अधिकारी कार्यालय के तहत 55 पंचायतों के विकास के लिए कार्य करवाए जाते हैं, लेकिन 10 पंचायतें ऐसी हैं जहां पंचायत सचिव भी नहीं है और अन्य पंचायतों के पंचायत सचिवों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया हैं। हालांकि इन पंचायतों में कार्य तो किया जा रहा है लेकिन पूर्ण रूप से कार्य नहीं हो पा रहा हैं जिसके चलते परेशानी हो रही हैं।
खंड विकास अधिकारी तीसा ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की इन पदों को जल्द भरा जाए ताकि विकासात्मक कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। खंड विकास अधिकारी तीसा मुनीश कुमार ने बताया की हमारे कार्यालय सहित पंचायतों में 210 पद रिक्त चल रहे है और कार्य करने में परेशानी हो रही हैं। इनमें दस पंचायतों में सचिव के पद भी रिक्त है , हालंकि इन पंचायतों में अन्य पंचायतों के सचिव को कार्यभार दिया गया है हालंकि स्टाफ की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा हैं। सरकार से उनकी मांग है की जल्द उक्त रिक्त पदों को भरा जाए ।
