राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भी रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर एमसी पार्क में मौन सत्याग्रह किया गया। इस सत्याग्रह में हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित तमाम कांग्रेस के विधायक और पार्टी से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा संसद से लेकर सड़क तक राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किए जाने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आवाज दबाने का प्रयास किया गया हैं। यहां तक कि संसद में भी उनको बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा की सच्चाई उजागर करने वालों की आवाज को दबाया जा रहा हैं और सोची समझी साजिश के तहत उनकी सदस्यता को रद्द किया गया हैं। राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल पदयात्रा की है जिस कारण लोग उन के साथ लगातार जुड़ रह हैं। बीजेपी राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से विदेश में दिए गए भाषण को भी तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और माफी मगाने की बात बीजेपी की ओर कही गई। मुकेश ने कहा की गांधी परिवार डरने वाला नहीं है और देश भर में बीजेपी को कांग्रेस पार्टी की ओर से बेनकाब किया जाएगा ।
