By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर परिषद सुंदरनगर में अव्यवस्था का आलम… कार्यकारी अध्यक्ष सहित करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के पद रिक्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर परिषद सुंदरनगर में अव्यवस्था का आलम… कार्यकारी अध्यक्ष सहित करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के पद रिक्त
himachalNews

नगर परिषद सुंदरनगर में अव्यवस्था का आलम… कार्यकारी अध्यक्ष सहित करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के पद रिक्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/29 at 8:51 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में पिछले लंबे समय से अव्यवस्था का आलम है । 1 मई से नगर परिषद क्षेत्र की 45,000 की जनसंख्या का जिम्मा सिर्फ चार कर्मचारियों के हवाले होगा। 31 मई को एक और कर्मचारी की सेवानिवृति के बाद यह संख्या चार रह जाएगी।

नगर परिषद में कुल 96 पदों में से 55 पद पड़े है रिक्त

नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सहित करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के पद रिक्त होने से नगर परिषद का कार्य करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को भी अपने कार्य करवाने के लिए परेशानियों से जूझना होगा। पिछले चार माह से कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। पद रिक्त होने के बाद से इसका कार्यभार एसडीएम सुंदरनगर देख रहे है। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह पद पूरी तरह से खाली हो गया है। ऐसे में नगर परिषद के माध्यम से होने वाले विकास कार्य भी अब लटक गए हैं। नगर परिषद में इस समय ड्राफ्समैन, अकाउंटेंट, कनिष्ठ अभियंता और एक क्लर्क सहित एक अन्य कर्मचारी कार्यरत है। इनमें से भी सुपरवाइजर राजेंद्र सेन 31 मई को सेवानिवृत हो जाएंगे। जिसके बाद नप में मात्र चार स्थाई कर्मचारी ही शेष रह जाएंगे। नगर परिषद में कुल 96 पदों में से 55 पद रिक्त पड़े हुए हैं। कई पद पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।

मामले को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इन पदों को भरना चाहिए. उन्होंने कहा कि पद रिक्त होने से नगर परिषद को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह 55 पद पड़े हुए हैं रिक्त :

नगर परिषद में वर्तमान में कार्यकारी अधिकारी सहित सीनियर असिसटेंट के 2, जूनियर इंजीनियर, सेनिटेरी इंस्पेक्टर, क्लर्क, कम्यूनिटी आर्गेनाइजर, फीटर, लाईबे्ररी अटेंडेंट, कैटल पाउंड अटेंडेंट, चौकीदार व चालक के दो, मिस्त्री के 4, माली के 2, चौकीदार के 20 और बेलदार के 18 पदों सहित कुल 55 पद रिक्त चल रहे हैं।

TAGGED: Mandi muncipal council
Chandrika April 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर बना अवैध शराब का अड्डा..24 घंटे में अवैध शराब को लेकर 5 एफआईआर दर्ज
Next Article सुरेश कश्यप ने कांग्रेस को दी नसिहत…झूठ की राजनीति लंबे समय के लिए नहीं चलती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?