By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सूरत नेगी ने किया किन्नौर में बन रहे करच्छम से रिकांग पिओ शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सूरत नेगी ने किया किन्नौर में बन रहे करच्छम से रिकांग पिओ शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण
himachal

सूरत नेगी ने किया किन्नौर में बन रहे करच्छम से रिकांग पिओ शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/15 at 6:57 AM
Share

किन्नौर – अनिल कुमार : हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किया किन्नौर जिला में बन रहे करच्छम से रिकांग पिओ (शिल्टी रोड़) सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क-सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें  ताकि इससे जिले के लोग लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हमेशा जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है विशेषकर नए सड़क-सम्पर्क मार्गों के निर्माण, रख-रखाव व मुरम्मत कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिल्टी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए अतिरिक्त 14 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के बन जाने से करच्छम से रिकांग पिओ तक की दूरी 6 कि.मी कम हो जाएगी।

सूरत नेगी ने बताया कि किन्नौर जिला के इतिहास में पहली मर्तबा सड़कांे के निर्माण पर जिले के निचार, कल्पा व पूह उपमण्डल में 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है जो जयराम सरकार की जनजातीय जिला किन्नौर के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की वचनबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किन्नौर जिले के दूर-दराज गांव व कंडो को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है तथा जिले के अनेक कंडो को सड़क व बिजली सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जनजातीय उपयोजना के तहत धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत गत 4 वर्षों में 19 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है ताकि सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत जिले की ग्राम पंचायतों के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

सूरत नेगी ने बताया कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 7 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले में रज्जू-मार्ग, स्कींग अधोसंरचना, ईको-पर्यटन, होम-स्टे, स्काई-वाॅक इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को भी इससे संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा जिले के अनछुए पर्यटक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत दिनों अपने किन्नौर प्रवास के दौरान जिले के लिए जिला पर्यटन अधिकारी का पद सृजित किया है ताकि जिले को पर्यटन की दृष्टि से और बेहतरीन ढंग से विकसित किया जा सके।

TAGGED: Forest Development Corporation, Himachal pardesh, Kinnaur, Surat Negi
admin July 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिक बनवाएं अपना  मतदाता पहचान पत्र
Next Article धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में एसजेवीएन ने किया कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन, जल्द कार्रवाई करे प्रशासन: अभिषेक राणा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?