Kullu, Manminder (TSN)-हिमाचल प्रदेश में छात्रों को मिलने वाला कौशल विकास भत्ता बीते आठ महीनों से बंद है, जिससे हजारों छात्र आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति को लेकर छात्रों ने प्रदेश सरकार से जल्द भत्ता बहाल करने की अपील की है।
कुल्लू ज़िले के अनेक छात्र-छात्राओं ने बताया कि भत्ता बंद होने के कारण वे अपनी प्रशिक्षण फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। कौशल विकास भत्ता संघ के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के दो हजार से अधिक छात्र इस योजना के बंद होने से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि छात्रों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द यह भत्ता पुनः शुरू किया जाए।
वहीं, छात्रा तनवी राणा ने कहा कि उनके परिवार से दो लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं और पिछले आठ महीने से उन्हें कोई भत्ता नहीं मिला है। इसके चलते फीस देना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना को पुनः प्रारंभ
