By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लापरवाह फोरलेन निर्माण से लिंडीधार पर मंडराया खतरा, डंगा गिरा—बाग उजड़े, लोग बेघर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लापरवाह फोरलेन निर्माण से लिंडीधार पर मंडराया खतरा, डंगा गिरा—बाग उजड़े, लोग बेघर
himachalNews

लापरवाह फोरलेन निर्माण से लिंडीधार पर मंडराया खतरा, डंगा गिरा—बाग उजड़े, लोग बेघर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/27 at 4:17 PM
Share

Shimla, Sanju (TSN)-शिमला जिले के ढली क्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण ने लिंडीधार गांव के निवासियों की नींद उड़ा दी है। बारिश के दौरान निर्माणाधीन डंगे के ढहने से जहां एक ओर सेब का बगीचा बर्बाद हो गया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के घर भी खतरे की जद में आ गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कुछ परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।


लिंडीधार गांव में फोरलेन निर्माण कार्य लापरवाही का पर्याय बन गया है। बीते रविवार बारिश के दौरान सड़क किनारे बना डंगा ध्वस्त हो गया, जिससे एक पूरा सेब का बाग तबाह हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और मिट्टी के अस्थायी डंगे बनाकर औपचारिकता निभाई जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिमला ग्रामीण के एसडीएम मंजीत शर्मा मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया


एसडीएम मंजीत शर्मा ने कहा, “लोगों की जान को खतरा नहीं होने देंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रिपोर्ट भेज दी गई है और शुक्रवार को इस मुद्दे पर विस्तृत बैठक बुलाई गई है।”

नेशनल हाईवे अथॉरिटी का बयान:
जनरल मैनेजर कुलदीप गुजराल ने कहा कि “लोगों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी और निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

ग्रामीणों का कहना ये

  • “हम डर के साए में जी रहे हैं। कई परिवार अपने घर छोड़कर जा चुके हैं। जब तक पक्का समाधान नहीं होता, हम लौट नहीं सकते।”
  • “सिर्फ मिट्टी से डंगे बनाकर हमारी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है।”
Chandrika May 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के ग्रामीण स्कूलों में पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट..शिक्षा में डिजिटल क्रांति की ओर कदम
Next Article कौशल विकास भत्ता 8 माह से बंद, छात्रों ने सरकार से शीघ्र बहाली की माँग की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी पर छात्र अभिभावक मंच का विरोध, जल्द भर्ती की मांग

Ago
CM Sukhwinder Singh

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, दो करोड़ रुपये के कोष से स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Ago

नूरपुर की राजनीति में बढ़ी गर्माहट, पोस्टरबाज़ी और विकास के मुद्दे पर अकिल बक्शी का बड़ा बयान

Ago

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?