अरविंदर सिंह, हमीरपुर: अंतरराष्ट्रीय स्नेक बाईट अवेयरनेस डे पर ग्राम पंचायत जांगल (आलमपुर) की प्रधान कुसुम लता व उप प्रधान कर्ण मैहरा की ओर से स्नेक मैन नाम से विख्यात हिमाचल के माथुर धीमान को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर माथुर धीमान ने तमाम सदस्यों ओर उपस्थित लोगों को सांपों को न मारने और अगर सर्पदंश हो जाए तो क्या करना चाहिए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सांप हमारे पर्यावरण में क्यों जरूरी है । कौन-कौन से सांप हमारे इलाके में पाए जाते है ओर कौन से सांप जहरीले होते है कौन से नहीं इस तरह की तमाम जानकारियां भी उपस्थित लोगों से सांझा की।
