चम्बा:मंजूर पठान -चम्बा जिला के पहाड़ी इलाकों में पिछले काफी समय के बाद बारिश बर्फबारी का दौर देखने को मिला है, जिसके चलते किसान और बागबान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
बता दे की तीन महीनो से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश बर्फबारी नहीं हो रही थी, जिसके चलते किसानों और बागवानों की फसले बर्बाद हो रही थी. जहां एक तरफ गेहूं, सरसों, जौ, आलू की फसलें पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई थी, वहीं दूसरी और पहाड़ी इलाकों में बागवानों की आर्थिकी माने जाने वाले सेब के बगीचो में भी बागवानों को कार्य करना मुश्किल भरा हो रहा था. चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र के देवीकोठी में करीब आधा फीट के आसपास ताजा हिमपात होने से बागवान काफी खुश दिखाई दे रहे है और उन्हें आने वाले समय में बेहतरीन फसल की उम्मीद जगी है । बागवान काबली राम शर्मा का कहना है की पिछले काफी समय से बारिश बर्फबारी नही हो रही थी जिससे हमे मुश्किल हो रही थी, लेकिन अब काफी महीनों के बाद बारिश बर्फबारी होने से बागवानों किसानों को राहत मिली है ।
