By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला में देर रात से बारिश- बर्फबारी का दौर जारी..जंजैहली , कमरूनाग मंदिर व चौहार घाटी बर्फ से ढकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला में देर रात से बारिश- बर्फबारी का दौर जारी..जंजैहली , कमरूनाग मंदिर व चौहार घाटी बर्फ से ढकी
himachalweather

मंडी जिला में देर रात से बारिश- बर्फबारी का दौर जारी..जंजैहली , कमरूनाग मंदिर व चौहार घाटी बर्फ से ढकी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/31 at 3:22 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में वर्ष 2024 की पहली बर्फबारी हो गई है। मंडी जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी का दौर जारी है। जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की बात करें तो सराज के जंजैहली स्थित शिकारी मंदिर, कमरुनाग मंदिर, निहरी, रोहांड़ा, पंडार, देवीदड़, चौहारघाटी व इसके आसपास के क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से बागवानों के चेहरे खिल चुके हैं।

बर्फबारी होने से बागवानों के खिले चेहरे

बागवानों की माने तो यह बर्फबारी मटर, आलू, सेब सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद होगी। वही मंडी जिला के निचले इलाकों में बीती रात से बारिश का क्रम भी रुक रुक कर जारी है। निचले इलाकों के किसान बारिश होने से खुश तो हैं लेकिन इनका कहना है समय पर बारिश उनकी गेहूं की फलस तबाह हो चुकी है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र मंडी फॉरेस्ट वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ पंकज सूद ने बताया कि सूखे की मार झेल रहे क्षेत्रों में यह बारिश व बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने बताया कि बीती रात से अभी तक 5 से 6 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। आने वाले वाले एक दो दिनों में जिला में लगातार बारिश होने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन ने जारी किए टोल फ्री नम्बर

वहीं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी नागरिकों व पर्यटकों से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों,ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202,203,204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

TAGGED: Mandi Rain and snowfall continues
Chandrika January 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला चंबा के देवीकोठी में हुई बर्फबारी..किसान बागवान खुश
Next Article लंबे इंतजार के बाद प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में गिरी बर्फ…शिमला के कुफरी में भी हुई बर्फबारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?