शिमला: देवभूमि में मॉनसून की विदाई होने वाली है। इसी बीच अब राज्य में सर्दी शुरू हो गई है। मंगलवार को हिमाचल के मनाली और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने 20 और 21 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफान और बिजली भी गिर सकती है। 22 से 25 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 के बाद मॉनसून की विदाई हो जाएगी।
बता दें कि कुल्लू जिला में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है। किसानों की फसलों को बारिश से संजीवनी मिली है। इतना ही नहीं बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 12 घंटे में शिमला, मंडी, सिरमौर, मंडी, कुल्लू के भुतंर, मनाली सहित बिलासपुर में कई स्थानों पर बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि इस साल मॉनसून सीजन में करोड़ों का नुकसान हो चुका है। साथ ही हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, 21 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी
Leave a comment
Leave a comment
