सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर का गुंबद सोने से जड़कर तैयार हो चुका हैं। मंदिर के गुंबद को सोने से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है और इस गुंबद पर करीब साडे 5 किलो सोना के साथ ही 596 किलोग्राम तांबा भी लगाया गया हैं। मंदिर के इस गुंबद को लगभग 16 करोड़ की लागत से तैयार किया गया हैं। सोमवार को माताजी के मंदिर का यह स्वर्ण गुंबद बनकर तैयार हुआ जिसके बाद मंदिर में पूरे विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना हवन यज्ञ के बाद पुजारियों ने यह कार्य पूर्ण किया।
अब मंदिर है के सोने से जुड़े इसे गुंबद के आसपास लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। मंदिर के गुंबद और पर लगाए गए सोने की सजावट का दृश्य श्रद्धालुओं को भी खूब भा रहा हैं। स्थानीय पुजारी राकेश गौतम ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आए कारीगरों ने बहुत ही बढ़िया ढंग से इस कार्य को पूरा किया हैं।
दिन रात मेहनत करके माताजी के गुंबद को सोने से जड़कर तैयार किया गया हैं। तांबे के ऊपर बखूबी तरीके से सोना चढ़ाया गया हैं। उन्होंने बताया कि समय समय पर समाजसेवी संस्थाओं के लोग माता के दरबार में विकास कार्य करते रहे हैं उसी में से यह एक बड़ा कार्य है जो विधिवत रूप से संपन्न हो गया हैं।
बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ है मां नैना देवी के मंदिर के गुंबद को सोने से जोड़ने का कार्य पूरा करने के लिए 16 करोड़ की राशि दिल्ली के एक कारोबारी की ओर से गुप्त रूप से दान की गई थी जिससे माता के मंदिर के गुंबद को भव्य तरीके से सोने से जड़कर अब तैयार करवाया गया हैं।
