अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर में 3 दिनों से बारिश के साथ ही जिला की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं। इस समय हो रही बर्फबारी किन्नौर के बागवानों के सेब के बगीचे के लिए अमृत साबित हो रही हैं। जिला में रविवार रात से ही मौसम के बिगड़ते मिजाज ने बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर ज़मीन पर बिछा दी हैं जिससे सेब के बागवानों को बगीचों में सिंचाई से निजात मिल गई हैं।
किन्नौर ज़िला के कल्पा क्षेत्र के ख्वाँगी, कोठी, तेलंगी, युवारिगी, रोघी गांव के ऊपरी सेब के बगीचों में सोमवार सुबह ताज़ा बर्फबारी हुई, जिसके बाद तापमान शून्य के नीचे चला गया हैं। ताज़ा बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ी हैं, वहीं बागवानों को सेब के बगीचों में सिंचाई से निजात मिल गई हैं। हालही में बढ़ती गर्मी के चलते बागवानों को उनके सेब के बगीचों में समय से पूर्व सेब की फ्लावरिंग की चिंता सता रही थी, लेकिन इस बर्फबारी के बाद अब सेब के बगीचों में अपने समयानुसार फ्लावरिंग होगी और सेब का सीजन भी अपने समयानुसार ही आएगा। इस बर्फबारी को बागवान अमृत के रूप मे भी देख रहे हैं।
ज़िला के ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद फिलहाल सड़क संपर्क मार्ग बहाल है और बर्फबारी से किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं। ज़िला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद प्रशासन ने भी लोगों को ऊंचे इलाकों में न जाने की सलाह दी है ताकि बर्फबारी के दौरान होने वाली आपदाओं से लोगों को बचाया जा सके।.
