संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा इंदौरा की पंचायत तोकि में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा हैं। ऐसे गंदे पानी के घर में आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं इस गंदगी की वजह से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा हैं। इस समास्या से लोग पिछले कई महीनों से परेशान हैं पर अभी तक ना सरकार ओर न ही प्रशासन ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के सभी घरों का गंदा पानी नाली से घरों के अंदर घुस जाता हैं जिससे हमेशा बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने हिमाचल में पूर्व में रही भाजपा की सरकार से भी कई बार गुहार लगाई थी मगर सरकार ने उनकी बात को टाल दिया था, लेकिन अब जनता को कांग्रेस की नई सरकार पर आस है कि सरकार उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेगी।
गांव के लोगों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि विधानसभा इंदौरा की तोकि पंचायत में आ रही है मैसेज तरफ सरकार ध्यान दें। यह जो गंदा पानी घरों में घुस रहा है उसका कोई उचित प्रावधान किया जाए जिससे बीमारियों को फैलने से रोका जा सके और भविष्य में होने वाली समस्याओं को समय रहते रोका जाए।
