नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- समाज सेवा में अग्रणी दशमेश रोटी बैंक नाहन ने जरुरतमन्द दर्जनों परिवारों को महीने भर का राशन व लोहड़ी तैयोहार को देखते हुए लोहड़ी का सामान भी उपलब्ध करवाया है।हर माह दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा स्थापित किये दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से जरुरतमन्द परिवारों को राशन दिया जाता है।
दशमेश रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिव्यांग, विधवा व् कुपोषण का शिकार हुए बच्चों समेत जरूरतमंद करीब 40 से 50 लोगों को महीने भर का राशन आटा, चावल, दालें, रिफाइंड, नामक तेल समेत लोहड़ी के त्यौहार का सामान उपलब्ध करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि दशमेश रोटी बैंक पिछले 6 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। रोटी बैंक की ओर से हर महीने दर्जनों परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
