By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एडी हाइड्रो सड़क पर प्रतिदिन जा सकेंगे पर्यटकों के कुछ 520 वाहन, हामटा जाने के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एडी हाइड्रो सड़क पर प्रतिदिन जा सकेंगे पर्यटकों के कुछ 520 वाहन, हामटा जाने के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन
himachalpolitical

एडी हाइड्रो सड़क पर प्रतिदिन जा सकेंगे पर्यटकों के कुछ 520 वाहन, हामटा जाने के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/22 at 7:20 AM
Share

कुल्लू: एडी हाइड्रो सड़क पर पर्यटन गतिविधियों के लिए अब तय संख्या में ही पर्यटकों के वाहनों को जाने की अनुमति होगी। एक दिन में 520 वाहनों को ही यहां भेजा जाएगा। यहां तक कि इन वाहनों के लिए कंजेशन शुल्क भी तय किया गया है जिस से संबंधित दिशा- निर्देश जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से जारी किए गए हैं। हालांकि यह नियम पहले से भी राज्य पर्यटन बोर्ड ने लागू किए थे लेकिन अब इन नियमों में कुछ संशोधन किया गया है। संशोधित किए गए नियमों के साथ ही कुछ अतिरिक्त दिशा निर्देश अब जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं।

जारी दिशा निर्देशों के अनुसार एडी हाइड्रो सड़क पर पर्यटन गतिविधियों के लिए प्रतिदिन 400 छोटे वाहन, 100 दुपहिया वाहन और 20 ट्रेवलर को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए कंजेशन शुल्क क्रमश 250, 200 और 500 रुपए भी वहन करना होगा। वाहनों को एडी सड़क के इनटेक प्वाइंट तक जाने की अनुमति होगी। पर्यटको को हामटा जाने के लिए kullupermits.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कंजेशन शुल्क देने के बाद ही क्यूआर कोड वाली पर्ची मिलेगी जिसे पर्यटन विकास परिषद के बैरियर पर स्कैन किया जा सकेगा।

तय सड़क पर पर्यटकों को वाहन ले जाने की अनुमति सुबह 6 से शाम के छह बजे तक रहेगी। बैरियर के आगे के होटल मालिकों और इसके लिए आने वाले मेहमानों के लिए यह समय रात के 10 बजे तक मान्य होगा। ग्राम पंचायत प्रीणी और चिचोगा के स्थानीय लोग जो परंपराओं को निर्वहन के लिए हामटा की ओर जाते हैं उनके लिए छूट रहेगा लेकिन ये छूट एसडीएम मनाली की ओर से नियमों के अनुसार दी जाएगी। जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एसपी कुल्लू की ओर से एडी हाइड्रो बैरियर के पास पुलिस का एक जवान तैनात किया जाएगा, वहीं पर्यटन विकास परिषद तीन होम गार्ड क जवानों को यहां तैनात करेगी जो वाहनों की आवाजाही पर नजर रखेगी। वायरलैस आदि सुविधाएं पुलिस अधिक्षक कुल्लू द्वारा प्रदान की जाएंगी।

विभिन्न परिस्थितियों के मध्य नजर रखते हुए एसडीएम मनाली को उपरोक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही को किसी दिन बंद करने या सीमित करने का पूरा अधिकार होगा। एसडीएम मनाली को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पहले से इस सड़क पर स्थित तीन ढाबों के अलावा अन्य कोई भी चाय स्टॉल या ढाबा सड़क पर या सड़क के साथ स्थापित न किया जाए।

वाहनों की आवाजाही से वसूले जाने वाले कंजेशन शुल्क से क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा। एडी हाइड्रो को बैरियर प्रबंधन के लिए सहयोग करना होगा। इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शौच आदि क्रिया नहीं करेगा, यह दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। शौच आदि करने या फिर समय सीमा से ज्यादा रुकने पर 5 हजार रुपए तक जुर्माना नियमों के अनुसार किया जा सकेगा।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कार्टन में 6 फ़ीसदी जीएसटी कम होने से बागवानों को राहत, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Next Article जितेंद्र ने साइकिल से तय किया हरियाणा से लेह-लद्दाख तक का सफर,पर्यावरण स्वच्छता ओर फिटनेस का दे रहे संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?