विकास शर्मा,ज्वालामुखी: विधानसभा ज्वालामुखी क्षेत्र के मुख्यालय में आम आदमी पार्टी न बुधवार से विधिवत रूप से अपना कार्यालय खोल दिया है। पार्टी का कार्यालय खुलते ही आज कांग्रेस पार्टी की सोनिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आप का साथ अपना लिया है। पूर्व विधायक संजय रत्न की खास मानी जाने वाली सोनिया पिछले पंद्रह सालों से सक्रिय राजनीति में कांग्रेस के साथ थी। सोनिया इस वक्त महिला कांग्रेस सेवादल में अध्यक्ष के पद पर तैनात थी,लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ आप पार्टी को जॉइन कर लिया है।
कांग्रेस को छोड़ने ओर आप पार्टी को जॉइन करने की पीछे की वजह भी सोनिया ने कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक सजंय रत्न को बताया है। सोनिया ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक सजंय रत्न की बजह से छोड़ी है। अब वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी है और सैंकड़ों नए कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे। वह जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। वहीं आप नेता व प्रदेश सयुंक्त सचिव एससी विंग होशियार सिंह भारती ने भी सोनिया का आम आदमी पार्टी में आने पर स्वागत किया है।
इस मौके पर मुख्यातिथि गुरनीश अग्रवाल, चंबा कांगडा लोकसभा इंचार्ज व संजय भारद्वाज जिला कांगडा इंचार्ज उपस्थित रहे। आप नेता व प्रदेश सयुंक्त सचिव एससी विंग होशियार सिंह भारती ने भी कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी में कार्यालय खोला है। कल हिमाचल प्रदेश में सरकार भी बनेगी। अभिषेक राणा ने बताया गया की अभी पार्टी ने अंगढाई ली है और आने वाले समय मे आम आदमी पार्टी की सुनामी ज्वालामुखी में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनावों मे देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने डोर टू डोर प्रोग्राम में आम जनता की तरफ से आ रही मांग पर यह कार्यालय खोला है। लोगों को पार्टी जॉइन करने में आ रही दिक्कत के चलते यह कार्यालय ज्वालामुखी में खोला गया है।
यह समारोह ज्वालामुखी विधानसभा इंचार्ज अभीजीत रॉय की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ज्वालामुखी विधानसभा की सारी टीम अभिषेक राणा यूथ अध्यक्ष, गगन दीप, कौर चन्द, सुनील कुमार संघठन मंत्री, नितिन अंगारिया यूथ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार मोनु, अमित कपूर, परिक्षा सूद, धनोटीया, लखबीर, सीता राम, सोनिया व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
