नाहन (देवेन्द्र कुमार): सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जाल्टा ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। वीरेंद्र कुमार जाल्टा पच्छाद विधानसभा के पझौता क्षेत्र से एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से सम्बंध रखते हैं । जमीनी स्तर पर पिछले 15 सालों से संगठन में काम कर रहें हैं। उन्होंने वीरवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिमला में टिकट के लिए आवेदन किया।
वीरेंद्र ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की और कांग्रेस पार्टी मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। वे 2007 से 2010 तक एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहें और 2011 में युवा कांग्रेस संगठन में निर्वाचित बूथ अध्यक्ष बनें। 2012 में पझौता जॉन के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए ।2013 में पच्छाद विधानसभा के युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेवारी सम्भाली। 2017 में युवा कांग्रेस पच्छाद में उपाध्यक्ष बनें।2018 में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह सचिव नियुक्त हुए।2019 में प्रदेश सचिव बनें और 2020 में संगठन के आंतरिक चुनाव में जिला सिरमौर युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ा और निर्वाचित जिला अध्यक्ष बनें।वर्तमान में जिला अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहें है और युवा कांग्रेस के संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं।
