By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में चिट्ठा के खिलाफ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, युवाओं को नशे से बचाने पर फोकस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में चिट्ठा के खिलाफ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, युवाओं को नशे से बचाने पर फोकस
himachalNews

हिमाचल में चिट्ठा के खिलाफ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, युवाओं को नशे से बचाने पर फोकस

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/18 at 8:01 PM
Share
Chamba, Manjur Pathan-:चुराह (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चिट्ठा माफियाओं के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना और लोगों में जागरूकता फैलाना है।
चुराह विधानसभा क्षेत्र की 53 पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में सभी पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम सभा में इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा करें और लोगों को एंटी चिट्ठा अभियान से अवगत कराएं। पंचायत स्तर पर इस पहल के जरिए न केवल युवाओं को नशे से बचाने पर जोर दिया जाएगा, बल्कि समुदाय में जागरूकता फैलाने की भी कोशिश की जाएगी।खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम सभाओं में चिट्ठा के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा करें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर यह अभियान लोगों को सीधे संदेश देने और युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिकारी ने यह भी बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में बच्चों, युवाओं और उनके माता-पिता को चिट्ठा के नुकसान, कानूनी और सामाजिक परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस पहल के तहत सरकार का लक्ष्य है कि स्थानीय स्तर पर सतत निगरानी और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके और युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखा जा सके।
TAGGED: Chamba Special gram sabhas
Chandrika January 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में सूखे की स्थिति से मिलेगी राहत, तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना
Next Article हमीरपुर में 72वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?