मंडी: परी शर्मा-छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव फरवरी से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल गतिविधियों का आयोजन भी होता है । इस बार किश्ती, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल, कब्बडी, फुटबाॅल, हाॅकी के अलावा बैडमिंटन, बाॅक्सिंग और किक बाॅक्सिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों को लेकर भी खेल उपसमिति की अध्यक्ष व एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कदमताल शुरू कर दी है। पत्रकार वार्ता कर आयोजित होने वाल खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा और अन्य जानकारी सांझा की। खेल उपसमिति की अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में खेल प्रतियोगिताओं और बेहतर आयोजन पर बल दिया गया है। शिवरात्री महोत्सव में आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को होगा। इस बार कुश्ती , बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल, कब्बडी, फुटबाॅल, हाॅकी व रंगोली प्रतियोगिताओं के अलावा बैडमिंटन, बाॅक्सिंग और किक बाॅक्सिंग इन तीन प्रतियोगितओं को भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए भी विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां करवाईं जाएगी। खेल उपसमिति की अध्यक्ष व एसपी मंडी ने बताया कि हर इवेट के लिए सब कमेटी बनाई गई है।
