By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश कांग्रेस सरकार का सफल रहा कार्यक्रम.. .भाजपा को सबक लेने की जरूरत- सीएम मीडिया सलाहकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश कांग्रेस सरकार का सफल रहा कार्यक्रम.. .भाजपा को सबक लेने की जरूरत- सीएम मीडिया सलाहकार
himachalpolitical

प्रदेश कांग्रेस सरकार का सफल रहा कार्यक्रम.. .भाजपा को सबक लेने की जरूरत- सीएम मीडिया सलाहकार

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/12/12 at 5:19 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कल बिलासपुर में आयोजित प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दो साल के सफलतम कार्यकाल में प्रदेश के हजारों लोग गवाह बने।इस सफल कार्यक्रम से भाजपा को एक करारा एवं मुॅहतोड़ जवाब मिला है।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जिस तरह से अपने भाषण में आक्रामता दिखाते हुए भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए उससे भाजपा को सबक लेने की जरूरत है।नरेश चौहान ने कहा कि बार-बार सरकार गिराने के मुंगेरी लाल की तरह सपने लेने वाली भाजपा को ये समारोह यह सन्देश दे गया कि प्रदेश में सुखविन्दर सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन एवं गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार चट्टान की तरह मजबूत है।

चुनावों के समय किए गए सभी वायदों को हर हालत में किया जाएगा पूरा

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा धन-बल से सत्ता हथियाने का जो घटिया प्रयास कर रही है,उसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो भरोसा जताया है उसमें सरकार अपनी नीतियोें एवं कार्यक्रमों के बल पर अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और लोगों से चुनावों के समय किए गए सभी वायदों को हर हालत में पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भाजपा की तरह झूठ बोलने और लोगों को बरगलाने में नहीं अपितु काम करने में विश्वास करती है।

नरेश चौहान ने कहा कि कल के समारोह में मुख्यमंत्री ने छः नई विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय लाभ भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अभी से सख्त फैसले लेने आरम्भ कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विजन के अनुसार गरीब व किसान के हित तथा गांवों के विकास का नया मॉडल आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

जयराम डबल इंजन का राग अलापते रहे और कर्जे पर कर्जा लेेते रहे

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए नरेश चौहान ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में श.राब माफिया और पेपर माफिया पनपा और उनकी ऐसी अर्कमण्यता के कारण हिमाचल प्रदेश का भट्ठा बैठा।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री डबल इंजन का राग अलापते रहे और कर्जे पर कर्जा लेेते रहे लेकिन उनके पास ना तो कोई योजनाएं थीं और ना ही कोई विजन था।पूर्व भाजपा सरकार हजारों करोड़ रूपये का कर्ज विरासत में छोड़ गई जिसका परिणाम आज हमारी सरकार को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घबराने वाले नेता नहीं है बल्कि हर विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2027 तक इस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का जो सपना लिया है,वह हर हालत में पूरा होगा।

विपक्ष के नेता ओछी राजनीति करने पर उतारू

नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता ओछी राजनीति करने पर उतारू हो गए हैं और बिना-बजह के निराधार आरोप हमारी सरकार पर लगा रहे है लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है।जयराम ठाकुर आज सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं और भाजपा के भीतर अपना वजूद ढॅूढ रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भाजपा के भीतर आज वर्चस्व की लड़ाई चल रही है क्योंकि भाजपा कई गुटों में बंटती नजर आ रही है। हर आदमी खुद को बड़ा नेता साबित करने की कोशिश रहा है। वास्तव में जनता को गुमराह करने और उन्हें ठगने का ही भाजपा का एक रिपोर्ट कार्ड है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए विपक्ष जो रवैया अपना रहा है वह प्रदेश हित मंे ठीक नहीं है।

बाकी की चार गारंटियां भी चरणबद्ध ढंग से की जाएंगी पूरी

नरेश चौहान ने सरकार द्वारा अपने दो वर्ष के कार्यकाल में आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। प्रदेश सरकार ने अपनी छः गारंटियां पूरी कर दी हैं और बाकी की चार गारंटियां भी चरणबद्ध ढंग से पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू प्रदेश के दूरदर्शी नेता हैं जो इस प्रदेश के सभी वर्गो के कल्याण और प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए नवीन योजनाएं बना कर उन्हें धरातल पर उतारने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं और इस दिशा में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

TAGGED: Shimla CM media advisor
Chandrika December 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेंद्र राणा का तीखा हमला.. सुक्खू सरकार को बताया गुटबाजी और असंतोष से घिरी
Next Article आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की मंजूरी, पूरी तरह तबाह हुए मकानों को दिए जाएंगे 7 लाख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?