By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलंग नाला में हुई राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का समापन,यह रहे विजेता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलंग नाला में हुई राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का समापन,यह रहे विजेता
himachalSports

सोलंग नाला में हुई राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का समापन,यह रहे विजेता

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/29 at 4:05 PM
Share
सचिन शर्मा, मनाली: सोलंगनाला स्की ढलान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का रविवार को विधिवत रूप से समापन्न हो गया । 3 दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में अल्पाइन ज्वाइंट स्लालम में पृथ्वी राज का दबदबा रहा। श्याम कैंथला दूसरे और जतिन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के वर्ग की इसी प्रतियोगिता में शशिया ठाकुर प्रथम, सानिया ठाकुर द्वितीय और स्मृद्घि ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 वर्ग की ज्वाइंट स्लालम लड़कियों के में जन्नत ठाकुर प्रथम, मेघा ठाकुर द्वितीय, दिपांशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 लड़कों के वर्ग में सक्षम व्यास, वरुण और संजय ठाकुर, लड़कियों में तनवी ठाकुर, मुस्कान और आधिया शर्मा, अंडर 18 लड़कों के वर्ग में अविनाश ठाकुर, अंकित व्यास और जतिन, लड़कियों के वर्ग में प्रिनिता ठाकुर, श्वेता ठाकुर और कृतिका ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह अंडर 21 लड़कों में कीर्ति कृष्ण, प्रणव ठाकुर और राहुल ठाकुर, लड़कियों में सुहानी ठाकुर, ललिता ठाकुर और रिया ठाकुर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। दस किलोमीटर फ्री स्टाइल क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हीरा लाल, चंद्रकांत और राहुल ने बाजीमारी। लड़कियों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंट्री में अरलिशा प्रथम, गीत देवी द्वितीय और शिल्पा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।  लड़कियों की ही पांच किलोमीटर से कम क्रास कंटरी का खिताब गीता देवी, अ‌रलिशा और अंजली ने जीता। लड़कों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंटरी में हीरा लाल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलंग नाला की स्की इंग ढलानों को विकसित कर राष्ट्र स्तरीय बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में सोलंग नाला की ढलानों में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विंटर गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष लुदर ठाकुर के कहा की रविवार को सोलंगनाला स्की ढलान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन्न हो गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 200 के क़रीब प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
TAGGED: Competition, Manali, skiing, snowboard, Solang Nala
admin January 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मशरूम उत्पादन ने महिलाओं को दिखाई नई राह,खेती कर बन रही आत्मनिर्भर
Next Article जम गई नाको झील, 30 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय आईस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता,तैयारियां शुरू जम गई नाको झील, 30 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय आईस स्केटिंग खेल प्रतियोगिता,तैयारियां शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?