अनिल नेगी,किन्नौर: शीत मरुस्थलीय क्षेत्र जिला किन्नौर के नाको स्थित 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बनीप्राकृतिक नाको झील का पानी सर्दियों के इन दिनों में पूरी तरह से जम चुका हैं। झील का पानी जमने से इस पर बर्फ़ की एक मोटी परत जम कर तैयार हो गई हैं। अब इसी झील पर जमी बर्फ की मोटी परत पर राष्ट्रीय स्तर की आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार 30 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा।
नाको में इन दिनों तापमान माईनस 25 चल रहा हैं,जिसके चलते नाको झील करीब चार फीट जम चुका हैं। यह आइस स्केटिंग के लिए तय मापदंड से बड़ी हैं। नाको में बने अंतरराष्ट्रीय मापदंडों वाले इस प्राकृतिक झील पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया सहित आइस स्केटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश व पुर्ग्युल आइस स्केटिंग एसोसिएशन नाको के तत्वाधान में किया जा रहा हैं। इसकी तैयारियां अब शुरू की जा रही हैं ताकि इस चैंपियनशिप में किसी प्रकार की चूक ना हो।
जिला किन्नौर के नाको झील पर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता करवाने के लिए आइस स्केटिंग ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोशन लाल जिला प्रशासन कदम उठा रहे हैं। वहीं इस प्रकार के खेलों के माध्यम से जिला किन्नौर के युवाओं को अच्छा मंच मिलेगा और राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों नीदरलैंड से आए हुए विशेषज्ञ भी नाको झील में बनी हुई आइस स्केटिंग रिंग का निरिक्षण कर रहे हैं, और इन दिनों नाको मे ठंड के चलते पीने के पानी के जलस्त्रोत जम गए है और बर्फ की सफ़ेद चादर से चारों तरफ पहाड़ भी ढ़के हुए हैं।
