By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश मीडिया प्रभारी ने प्रदेश सरकार को बताया कर्मचारी, युवा, महिला और किसान विरोधी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश मीडिया प्रभारी ने प्रदेश सरकार को बताया कर्मचारी, युवा, महिला और किसान विरोधी
himachalpolitical

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने प्रदेश सरकार को बताया कर्मचारी, युवा, महिला और किसान विरोधी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/31 at 1:43 PM
Share

शिमला,31जनवरी(TSN)-भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जन विरोधी, कर्मचारी,युवा,महिला,किसान विरोधी है।कांग्रेस की झूठी सरकार ने सत्ता में आने के लिए 10 गारंटियां दी थी.जिसमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई,इनके बड़े-बड़े नेताओं ने बोला था कि सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में 1 लाख नौकरी देंगे और 5 साल में 5 लाख नौकरियां देंगे,पर अगर हिसाब किताब जोड़ा जाए तो 2 वर्ष में इस जन विरोधी कांग्रेस सरकार एक लाख से अधिक नौकरियां छीन ली है। हाल ही में बिजली बोर्ड की नौकरियां को निरस्त करने का फैसला निराशाजनक है।

बिजली बोर्ड में आने वाले समय में 7376 पदों को खत्म किया जाना प्रस्तावित

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में जो प्रस्ताव आया था,उसमें कुल मिलाकर बिजली बोर्ड में आने वाले समय में 7376 पदों को खत्म किया जाना प्रस्तावित है।वर्तमान में 600 पदों को खत्म किया जा रहा है।राज्य बिजली बोर्ड में मंजूर पदों में से 29 फीसदी पदों को खत्म करने का प्रस्ताव है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के पदों को बोर्ड प्रबंधन के फैसले के बाद खत्म किया जाएगा।बैठक में बोर्ड में 600 पदों को पहले चरण में खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया है। इसमें बताया गया कि वर्तमान में बोर्ड में 25435 पद स्वीकृत हैं। इनमें से खाली पदों की संख्या 11989 है।इनमें से बिजली बोर्ड के ऑप्रेशन विंग में 10178 कर्मचारी, स्थापना विंग में 995 कर्मचारी, जैनरेशन विंग में 1014 व 96 कर्मचारी अन्य विभागों में हैं। वर्तमान में बिजली बोर्ड में 13446 कर्मचारी कार्यरत हैं। 600 पद खत्म हुए हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को केवल मात्र अपने मित्रों और अपने खर्चों की पड़ी है,पर जनता के ऊपर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ने का काम इस सरकार ने किया है। हाल ही में सरकार द्वारा 2 साल के अंतर्गत 30 हजार 80 करोड़ का ऋण ले लिया गया है,जो कि आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है अब तो सुनने में यह भी आया है कि ग्रामीण क्षेत्र ने सामुदायिक भवनों एवं दुकानों में भी भारी भरकम टैक्स लगने वाला है।

TAGGED: Shimla BJP media in-charge
Chandrika January 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पतंगबाजी के हुनर दिखाइए और ईनाम पाइए..छोटी काशी में पहली बार होगा पतंग महोत्सव एवं प्रतियोगिता
Next Article हिमाचल में ग्लैंडर्स बीमारी ने दी दस्तक..मंडी में घोड़े में पाया गया गलैंडर्स का मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?