By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज स्थापित, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने जताया आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज स्थापित, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने जताया आभार
himachalNews

हमीरपुर में प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज स्थापित, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने जताया आभार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/25 at 4:29 PM
Share

Hamirpur, Arvind-: प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात देने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि कैबिनेट के हालिया निर्णय में हमीरपुर को प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की जो मंजूरी मिली है,वह जिले के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है और आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ करेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. वर्मा ने बताया कि कैबिनेट ने 9 सुपर स्पेशलिटी विभागों की स्थापना तथा प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट सहित कुल 73 नए पदों को स्वीकृति दी है। उनके अनुसार, यह विस्तार न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को हमीरपुर तक लाएगा, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा और विशेषज्ञ सेवाओं के नए अवसर भी खोलेगा। उन्होंने कहा कि शिमला के चमियाना में स्थापित पहले सुपर स्पेशलिटी कॉलेज के बाद हमीरपुर का चयन प्रदेश सरकार की दूरदर्शिता और संतुलित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।डॉ. वर्मा ने यह भी याद दिलाया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर उपचार संस्थान का उपहार भी हमीरपुर को दिया गया था। नया सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज उस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने वाला कदम है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी और मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

शिक्षा क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए उन्होंने गवर्नमेंट बॉयज और गर्ल्स स्कूल के एकीकरण तथा आगामी सत्र से दोनों को सीबीएसई बोर्ड में स्थानांतरित करने को एक प्रगतिशील कदम बताया। उनके अनुसार, इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलेगा।स्वास्थ्य सुधारों पर बोलते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवर्तन समय, समर्पण और मजबूत नेतृत्व की मांग करते हैं, और सरकार के हालिया फैसले प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में नई क्रांति की ओर संकेत करते हैं।

TAGGED: Hamirpur congress leader Dr. Pushpendra Verma
Chandrika November 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ
Next Article अवैध खनन पर सख्ती के बीच स्टोन क्रशर एसोसिएशन ने समय सीमा व रूट संशोधन पर रखी मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?