By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ
himachalNews

चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/25 at 4:24 PM
Share

Shimla, 25 November-:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंचायतवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार सभी पंचायतों में आधुनिक व आदर्श पंचायत घर निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह भवन एक वर्ष के भीतर तैयार कर जनता को समर्पित किया गया है, जिससे पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चलहोग पंचायत पहले शकराह पंचायत का हिस्सा थी और यहां की जनसंख्या लगभग 402 है। छोटी पंचायत होने के बावजूद भी क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं।क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी और फाइन आर्ट कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित होने से शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक आधार पर नहीं बांटना चाहिए।उन्होंने दो लाख रुपये के डंगे मनरेगा से लगाने के प्रदेश सरकार के फैसले को आपदा से प्रभावित लोगों के लिए सहायक बताया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना–4 के तहत राज्य भर में लगभग 2300 करोड़ की सड़क परियोजनाएं मंजूर हुई हैं, जिनसे कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मंत्री ने हरी देवी–बलोह सड़क की मेटलिंग कार्य के पूरा होने की जानकारी देते हुए स्थानीय मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत घर के मैदान के लिए 5 लाख रुपये तथा नए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया।

TAGGED: Shimla Chalhog Panchayat
Chandrika November 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article श्रमिक अधिकारों पर प्रहार: सीटू ने शिमला में चार लेबर कोड के खिलाफ उठाई तेज़ आवाज़
Next Article हमीरपुर में प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज स्थापित, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?