सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार को देर रात अख़बार लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी पर अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिर गए.यह हा*दसा धर्मपुर व परमाणु के बीच “आई लव हिमाचल पार्क ” के समीप हुआ है.
जानकारी के अनुसार इस हा*दसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ*त हो गई.जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।हा*दसा सुबह करीब 3 बजकर 17 मिनट पर हुआ है।बता दें कि पीबी 08CP9686 गाड़ी चंडीगढ़ से शिमला अख़बार लेकर जा रही थी।इस हा*दसे में फगवाड़ा कपूरथला के रहने वाले देवराज की मौके पर ही मौ*त हो गई.जबकि होशियारपुर के रहने वाले 40 वर्षीय कुलदीप सिंह जालंधर के रहने वाले 30 वर्षीय भावुक को और जालंधर की रहने वाली 43 वर्षीय वंदना को चोटे लगी है.एसपी सोलन गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.
