By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में सेब उत्पादन को लेकर रणनीतिक बैठक..दो नई सब-कमेटियां गठित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में सेब उत्पादन को लेकर रणनीतिक बैठक..दो नई सब-कमेटियां गठित
himachalNews

शिमला में सेब उत्पादन को लेकर रणनीतिक बैठक..दो नई सब-कमेटियां गठित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/12 at 8:33 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में आगामी सेब सीजन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेब उद्योग से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर शामिल हुए। बैठक में किसानों ने सेब के आयात शुल्क में कटौती को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं, वहीं सेब आर्थिकी को सुधारने के लिए कई अहम सुझाव भी सामने आए।

आढ़तियों के पास बागवानों का करीब 14 करोड़ रुपये बकाया 

बैठक के बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि सरकार ने सेब उद्योग को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो सब-कमेटियों के गठन का फैसला किया है।पहली सब-कमेटी प्रदेश में APMC कानून को लागू करने के साथ-साथ आढ़तियों के पास बागवानों के बकाया भुगतान को सुनिश्चित करने पर काम करेगी।दूसरी सब-कमेटी सेब की अर्थव्यवस्था को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने और बागवानी में आधुनिक उपायों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।मंत्री ने बताया कि इस समय आढ़तियों के पास बागवानों का करीब 14 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार ने इस बार यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, और तय मानकों से अधिक वजन वाले बक्सों की खरीद पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एंटी-हेल नेट सब्सिडी की पेंडेंसी जल्द निपटाने की कोशिश

एंटी-हेल नेट सब्सिडी की पेंडेंसी जल्द निपटाने के लिए प्रयास जारी हैं। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना (MIS) को लगभग बंद कर दिए जाने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों की MIS बकाया राशि 154 करोड़ रुपये चुकाई है, जबकि इस साल की 48 करोड़ की राशि अभी लंबित है।

TAGGED: Shimla Strategic meeting on apple production
Chandrika June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अहमदाबाद विमान हादसे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक
Next Article प्रेस वार्ता में बोले गोविंद ठाकुर:मोदी सरकार में आतंक के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?